Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

*उदयपुर : कल्याणपुर में नवसृजित पुलिस थाना का वर्चुअल लोकार्पण समारोह सम्पन्न*

 *रिपोर्टर : शुभम जैन*




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राज्य के 9 नवसृजित पुलिस थानाओं व 15 नवनिर्मित पुलिस भवनों का वीसी द्वारा शुभारम्भ एवं लोकार्पण किया।जिसमे विधानसभा क्षेत्र खेरवाडा के ऋषभदेव उपखण्ड के कल्याणपुर ग्राम में नवसृजित थाना का वर्चुअल उदघाटन तथा पुलिस

थाना सेमारी का नवनिर्मित भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री आज द्वारा किया गया। ऋषभदेव पंचायत समिति सभागार में लगभग डेढ़ बजे नवसृजित पुलिस थाना का उदघाटन हुआ।


लोकार्पण के दौरान खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार, प्रधान केसर देवी, रजोल सरपंच अरुणा मीणा, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र मीणा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्धघाटन किया गया।


नवसृजित थाना के उद्धघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ. दयाराम परमार ने कल्याणपुर को उपतहसील बनाने का वादा किया। कार्यक्रम में उदयपुर आईजी सत्यवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर ग्रामीण मुकेश सांखला, डिप्टी विक्रम सिंह, ऋषभदेव थानाधिकारी योगेश चौहान, नवसृजित थाना के थानाधिकारी गोपालकृष्ण की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पून : सभी अतिथिगण ने पट्टी का अनावरण किया एवं फीता

काटकर उद्धघाटन की रस्म पूरी की।


कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कालुराम मीणा, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी केशरियाजी के कार्यकारी अध्यक्ष बालुराम अहारी, महासचिव रुपलाल अहारी, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवक्ता गणेश मीणा, डूंगरसिंह, जिला परिषद सदस्य सविता, उप प्रधान शंकरलाल कलासुआ, सरपंच मनिष मीणा, हांजाराम अहारी, दुर्गा देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार मीणा, राकेश कलासुआ, पूर्व उप निदेशक शिक्षा भूपेन्द्र कुमार जैन, उप सरपंच सुरेन्द्र सिंह, लेम्पस अध्यक्ष अमरसिंह परमार, सेमारी थानेदार कर्मवीर सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार मीणा उपस्थित रहे।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ