Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

ऋषभदेव : एक बार फिर चोरो ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम , नही थम रहा चोरी की वारदातों का सिलसिला

 




खबर राजस्थान के उदयपुर शहर के ऋषभदेव से है जहां पुलिस की नाक के नीचे से चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है । देर रात को महावीर नगर स्थित लेम्पस मे चोरी का प्रयास एवं पगलायजी रोड स्थित कपड़ों की दुकान में चोरों ने सेंध लगाई , चोरो ने शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर नगदी के साथ कपड़े व खेल सामग्री भी चुरा कर ले गए दुकानदार ने बताया की इससे पूर्व में भी उनकी दुकान से थोड़ी दूर स्थित नाकोड़ा नगर के रिहायशी मकान में चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । इससे पूर्व रविवार को चौराया रोड पर स्थित गोपाल राव के मकान में चोरी का प्रयास एवं रायना स्थित एक केबिन पर चोरी की वारदात हुई ।


इसी तरह सोमवार को बालाजी होटल के पास बाहर से आये यात्रियों पर रॉड व सरियों से हमला किया किसी तरह वह अपनी जान बचाकर परसाद पुलिस थाना पहुचे । 


इससे पूर्व बलुआ रोड पर स्थित बलदेव कलाल की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । इसी तरह साक्षी रेस्टोरेंट नाकोड़ा नगर स्थित एक रिहायशी मकान में चोरी होना पाया गया । 


विगत महीने भी त्रिवेदी भवन में चोरो ने वारदात कर सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए थे । विगत 2 -3 माह में हुई चोरी का एक भी प्रकरण में आरोपियों को पकड़ा नही गया । 


ऋषभदेव के नागरिको मे आक्रोश है उनका कहना है की पुलिस थाना नजदीक होते हुए भी चोरों में कोई भय व्याप्त नहीं है वह बिना डर के चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं बड़ी मुश्किल से लॉकडाउन के बाद राहत मिली है जैसे तैसे व्यापार कर रहे हैं नागरिको का कहना है आए दिन हो रही चोरियां पुलिस प्रशासन की नाकामी की ओर इशारा करती हैं चोरों के हौसले बुलंद है

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ