उदयपुर/डूंगरपुर. मातृ व शिशु चिकित्सालय में दो दिन पहले स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिक वार्ड से चोरी हुए बच्चे के के मामले में मंगलवार को पुलिस ने वार्ड में तैनात गार्ड को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने आरोपी महिला के भाई को डिटेन किया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 28 फरवरी के सुबह में बांसवाड़ा निवासी ज्योति पत्नी राकेश मोर्ची के पांच दिन के नवजात बच्चे चोरी होने के मामले में छानबीन के दौरान स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिक वार्ड में तैनात गार्ड सुरपुर निवासी संजय पुत्र नारायण लाल कोटेड़ को खेरवाड़ा से गिरफ्तार किया। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला के भाई को डिटेन किया। सजय ने आरोपी महिला ने बच्चे चोरी में मदद करने की एवज में 25 हजार रूपए मांगे थे। इसपर बच्चा चोरी होने के बाद महिला ने संजय के खाते में दस हजार रूपए डाले।
*रिपोर्टर दिनेश सेवक आसपुर*
0 टिप्पणियाँ