Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

कोविड-19 में सराहनीय सेवा पर उपखंड पर मंगल जैन सम्मानित

 


उपखण्ड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ ने वल्लभनगर उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राउमावि गुपड़ी के वरिष्ठ अध्यापक मंगल कुमार जैन को एंटी कोविड-19 स्काउटर टीम सदस्य के रूप में स्थानीय संघ वल्लभनगर में सराहनीय सेवा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में प्रधान देवी लाल नगारची, विकास अधिकारी राधे राम, पुलिस उप अधीक्षक बुद राज टाक, प्रधानाचार्य इन्दिरा सिसोदिया,थानेदार श्याम सिंह, सरपंच दुर्गा देवी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालन प्रह्लाद सिंह बारहट व दिलीप नागौरी ने किया। स्काउट संघ सचिव वासुदेव चौबीसा,राउमावि गुपड़ी की प्रधानाचार्या मोनिका जोशी एवं स्टाफ ने जैन को बधाई प्रेषित की।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ