Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

सराड़ा - बाल विकास परियोजना सराडा कार्यालय की विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की श्रीमान उपखंड अधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा की गई।

udaipur news
 
उदयपुर/आज दिनांक 2 मार्च 2021 को बाल विकास परियोजना सराडा कार्यालय की विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की श्रीमान उपखंड अधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी प्रताप सिन्ह खोरवाल द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।


महिला पर्यवेक्षक द्वारा लक्ष्य से कम आंगनवाड़ी निरीक्षण को एसडीएम साहब ने गंभीरता से लिया एवं निर्देश दिए की प्रतिमाह 25 आंगनवाड़ी केंद्र निरीक्षण के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाएं

साथ ही परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए की जयसमंद सेमारी एवं सराडा तीन पंचायत समिति के अनुसार ही महिला पर्यवेक्षकों के सेक्टर निर्धारण किए जाएं जिससे आंगनवाड़ी केंद्र निरीक्षण व्यवस्थित तरीके से हो सके।

राष्ट्रीय पोषण मिशन की गतिविधियों को निर्धारित समय अवधि में डैशबोर्ड पर ऑनलाइन प्रविष्टि करने के लिए निर्देशित किया गया 

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई एसडीएम साहब द्वारा निर्देशित किया गया की स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को पुनः स्कूलों से जोड़ा जाए और नियमित विद्यार्थी के रूप में उनका अध्ययन जारी कराया जाए । साथ ही बेटी जन्मोत्सव पर वृक्षारोपण किया जाकर कन्या वाटिका कन्या उपवन बनाया जाए। बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्रामीण जनों में जन जागरूकता फैलाने का कार्य प्रभावी रूप से करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक इंदिरा प्रजापत अरुणा मीणा सफिया बेगम  , महिला अधिकारिता के सुपरवाइजर  ललित कटारा  और राष्ट्रीय पोषण मिशन के संविदा कर्मचारी प्रवीण कुमार और धीरज भट्ट भी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ