
उदयपुर/बजट 2021-22 सामान्य वाद - विवाद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कई घोषणाएं की हैं । इसमें सलूंबर में जिला चिकित्सालय की घोषणा की गई है । सबर नगर वासियों को बजट में निराशा मिलने के बाद गुरुवार देर शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नगर में स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की । जिला चिकित्सालय की घोषणा के बाद नगर वासियों में खुशी की लहर छा गई तथा नगर वासियों ने पूर्व सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा तथा मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बस स्टैंड चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी । पूर्व सांसद मीणा ने नगर वासियों को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगात को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी । इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश भण्डारी , रमेश मंत्री , यशवंत दोसी , पार्षद दिनेश मेवाड़ी , रामभरोसे पुरोहित , नारायण लाल भोई , कन्हैया लाल भोई , अली अजगर बोहरा , प्रहलाद तेली , माजीद बेग मिर्जा , महेंद्र सिंह चौहान , सुरेश कचौरिया , आदर्श गांधी , सुनील सेवक , नरोत्तम पुरोहित , विजय सेवक , देवीलाल सालवी , लक्ष्मी लाल खटीक , हेमंत लडौती , महावीर जैन , गजेंद्र दोसी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका चुनाव में 30 साल बाद भाजपा का गढ़ ढहा कर कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाया था तथा बजट में सलूंबर को कुछ नहीं मिलने पर नगर वासियों की नाराजगी पर सलूंबर नगर पालिका अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन , उपाध्यक्ष अब्दुल रऊफ , कांग्रेस नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारोद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नाराजगी जाहिर की थी । इससे पहले पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी जिला चिकित्सालय की मांग रखी थी ।
0 टिप्पणियाँ