Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

सलूंबर - सलूंबर में बनेगा जिला चिकित्सालय मुख्यमंत्री ने की घोषणा

 udaipur news




उदयपुर/सलूंबर में बनेगा जिला चिकित्सालय

मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पूर्व सांसद ने दी सलूंबर वासियों को बधाई

सलूंबर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार ने सलूंबर को सौगात देते हुए जिला चिकित्सालय की घोषणा की।

सलूंबर नगर वासियों को बजट में निराशा मिलने के बाद गुरुवार देर शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  नगर में स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है । जिला चिकित्सालय की घोषणा के बाद नगर वासियों में खुशी की लहर छा गई तथा नगर वासियों ने पूर्व सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए बस स्टैंड चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। पूर्व सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा ने नगर वासियों को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगात को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका चुनाव में 30 साल बाद भाजपा का गढ़ नहा कर कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाया था ।तथा बजट में सलूंबर को कुछ नहीं मिलने पर नगर वासियों की नाराजगी पर सलूंबर नगर पालिका अध्यक्ष प्रधुम्न जैन, उपाध्यक्ष अब्दुल रऊफ, कांग्रेस नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारोद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में जयपुर फर्स्ट मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी इससे पहले पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी जिला चिकित्सालय की मांग रखी थी।

मुख्यमंत्री ने नगर मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा की है तो नगर वासियों को मुख्यमंत्री एवं मेरी तरफ से हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं- रघुवीर सिंह मीणा पूर्व सांसद उदयपुर

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ