Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

सिंघटवाडा - पि. डी. हर्थ शिविर का आयोजन व आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों को शालापूर्व शिक्षा किट का किया वितरण




udaipur news

उदयपुर/ग्राम पंचायत सिंघटवाडा में सेवा मंदिर खुशी परियोजना प्रखंड सराडा व हिन्दुस्थान जिंक वेदांता के वित्तीय सहयोग से पि. डी. हर्थ शिविर एवं आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों को शालापूर्व शिक्षा किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिडीपिओ सराडा प्रताप सिंह ने किया।इस शिविर में चयनित कुपोषित बच्चों को 13 दिन तक पोष्टिक आहार मिलेगा एवं माताओं को पोषण,स्वास्थ्य,स्वच्छता आदि अलग - अलग विषयो पर परामर्श एवं चर्चा कर जानकारी दी जाएगी।



       इस कार्यक्रम में पीपली फला,सुशाला फला,काली घाटी,तलाब फला,सिंघटवाडा आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चो ओर कार्यकर्ताओ को शालापूर्व शिक्षा में उपयोग आने वाली सामग्री का किट वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में हिन्दुस्थान जिंक जावर लोकेशन से शुभम,अंजली,प्रेम,अनुपुर्णा,सेवा मंदिर खुशी परियोजना से मोहम्मद शाहिद शेख,नुपुर,मुकेश कुमार,गोतमलाल मीणा,लोकेश सहित कई कमेटी सदस्य,अभिभावक,स्थानीय विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन समन्वयक भूपेंद्र सिंह झाला ने किया।कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद डिप्टी मेनेजर खुशी परियोजना सेवा मंदिर डॉ.अलका शर्मा द्वारा किया गया।


नितेश पटेल की रिपोर्ट

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ