उदयपुर/सराड़ा - सराडा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय सराडा में सोमवार को सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ती नजर आयी।एक ओर कई राज्यो में सरकार वापस से लॉक डाउन लगा कर कोरोना संक्रमण से बचाव का उपाय कर रही है वहीं दूसरी ओर मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम,द्वितीय व तृतीय वर्ष की अंक तालिक देरी से देने से।तृतीय वर्ष की परीक्षा शुल्क की रशीद जमा करवाने के लिए विधार्थियो की कतार खिड़कियों पर लग रही है।
दूसरी ओर महाविद्यालय में क्लासों में व्याख्याता बिना मास्क के अध्ययन करवाते नजर आए वहीं विद्यार्थी भी बिना मास्क के शिक्षा ग्रहण करते नजर आए।
विशेष संवादाता
0 टिप्पणियाँ