उदयपुर/मल्लाडा . सराडा उपखंड के सेमारी पंचायत समिति के मल्लाड़ा ग्राम पंचायत के ढाणी सीपुर गांव के पास बने सार्वजनिक शौचालय पर जब से निर्माण हुआ है तब से शौचालय पर ताले जड़े जिससे साफ नजर आ रहा है कि सरकार एक तरफ लाखो रूपए व्यय कर शौचालय का निर्माण करवाकर।पूरे भारत भर में चल रहे स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की खुद पंचायत के कर्मियो की अनदेखी के चलते धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं लाखो रुपए का खर्चा सरकार के करने पर भी ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबुर है।
0 टिप्पणियाँ