धर्मांतरित व अपनी संस्कृति परंपरा प्रथा खो चुके लोगो के खिलाफ आदिवासी समाज ने आक्रोश जताते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के नाम सलूंबर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र के वर्तमान डूंगरपुर - बांसवाड़ा सांसद कनकमल कटारा डूंगरपुर जिले में पूर्व जलदाय विभाग के राज्यमंत्री सुशील कटारा,आसपुर विधानसभा के विधायक गोपीचन्द्र मीणा एवं डूंगरपुर जिले की जिला प्रमुख सूर्या अहारी की संस्कृति एवं रितिरिवाज भील जनजाति से नहीं मिलते है।जबकि वे पूर्ण रूप से हिन्दू रितीरिवाज से संचालित होते है
धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज सलूंबर उपखंड अधिकारी को अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के नाम ज्ञापन दिया गया।जिसमें आदिवासी समाज से धर्म परिवर्तन करके हिंदूकरण ईसाईकरण ओर मुस्लिमकरण करके आज भी कुछ लोग आदिवासी समाज का फायदा ले रहे हैं।
ज्ञापन देते समय झल्लारा पंचायत समिति से प्रकाश भाई बुज, आमलवा सरपंच साहिबा,कालू भाई,भेरूलाल ,शंकर, जवाहरलाल , लिम्बाराम , लक्ष्मीचंद ,मागिलाल
जीतू भाई कटारा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ