Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

केवड़ा की नाल - जान के जोखिम बन गए हैं केवड़ा के पेंथर


udaipur news


 उदयपुर/ जान का जोखिम बन गए हैं केवड़ा के पेंथर। उदयपुर सलूम्बर मार्ग पर केवड़ा वनक्षेत्र के पेंथर वहां के ग्रामीणों की जान के जोखिम बन गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही पिंजरों में दो पैंथर पकड़ने आए थे लेकिन उसी दिन एक पेंथर ने महिला को घायल कर दिया और अब फिर गुरुवार को एक व्यक्ति पर पैंथर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों में सवाल खड़ा हो गया है कि पता नहीं केवड़ा वन क्षेत्र में कितने पैंथर हैं और वे आबादी क्षेत्रों की तरफ क्यों आ रहे हैं।

केवड़ा वन क्षेत्र उदयपुर जिले के सराड़ा वन रेंज के अंतर्गत आता है। गुरूवार को केवड़ा की नाल में 15 केवड़ा कला निवासी प्रभुलाल पर हमला कर दिया। पैंथर आबादी क्षेत्र की तरफ आया और उसने आदमी को निशाना बनाया। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम गैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई कर रही है। सवाल यह है कि क्या जंगल में भोजन व पानी की कमी हो गई है जो पैंथर जैसा प्राणी मानव आबादी की ओर कदम बढ़ा रहा है।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ