सलूम्बर 1 मार्च । सलूम्बर नगर के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लाइब्रेरी परिसर में एक दिवशीय मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। जिसको लेकर शारीरिक शिक्षक मनीष चौबीसा ने बताया कि केम्प में सलूंबर,झल्लारा, सेमारी, लसाडिया, सराडा ब्लॉक के दिव्यांग बालक बालिकाओं ने भाग लिया। आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर से आई टीम जिसमें आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉक्टर पीयूष जोशी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल तनेजा, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित मोदी, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू शीलू ने विभिन्न चिकित्सा व्याधियों का बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाये।
केम्प को लेकर ब्लॉक सन्दर्भ प्रभारी गोपी लाल शर्मा ने बताया कि केम्प में बालक बालिकाओं को भोजन एवं आने जाने की राशि उपलब्ध कराई साथ ही एक विशेष विकलांगता पर रोडवेज के पास भी हाथों-हाथ उपलब्ध कराएं परियोजना समन्वयक कार्यालय उदयपुर एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सलूंबर के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का उपखंड अधिकारी,तहसीलदार नारायण लाल जीनगर, विकास अधिकारी विशाल सीपा, ब्लॉक सीएमएचओ गजानंद गुप्ता द्वारा किया गया एवं उसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए शिविर की सराहना की शिविर में पांचों ब्लॉक से कुल 296 बालक बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया एवं 151 बालक बालिकाओं के विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 112 बच्चों को कृत्रिम अंग उपकरण एलिम्को कंपनी कानपुर द्वारा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई। शिविर में 50 बालक बालिकाओं को रोडवेज पास जारी किए गए। इस अवसर पर दिव्यांग विशेष शिक्षक प्रवीण गर्ग, शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रमेश टेलर, राउमावि प्रधानाचार्य भगवान लाल त्रिवेदी, गोविंद सिंह धाकड़, सुरेश गोड, मुरलीधर चौबीसा,संजय साह, दिलीप टेलर, हिमांशु भट्ट, चंद्रवीर सिंह भाटी आदि उपस्थित रहे।
फ़ोटो आयोजित शिविर के तहत दिव्यांग बालक की जांच करते डॉक्टर
0 टिप्पणियाँ