सराडा - सुरखंड खेड़ा में एक ही रात में हुई 3 चोरियों की वारदातें अज्ञात चोर ट्यूबवेलों से निकाल कर ले गए समर्सिबल मोटर ,केबल एवं 15 दिन पहले की थी ट्रांसफॉर्म की चोरी
उदयपुर/सराडा. सराडा थाना क्षेत्र में दिनांक 26 फरवरी 2021 शुक्रवार की रात एक बार फिर चोरी की भीषण घटना सामने आई है। चोरों के बुलंद हौसलों के आगे सराडा पुलिस बेबस नजर आ रही है। पुलिस के दावों के बावजूद अपराधी लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसको लेकर सराडा पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में लगातार नाकाम साबित हो रही है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना महसूस होने लगी है। बता दें कि पिछले 15 दिन से अब तक सुरखंड का खेड़ा क्षेत्र में अपराधियों ने चोरी की 4 से अधिक घटना को अंजाम दिया है। आज से 15 दिन पहले भी में रेलवे स्टेशन के कर्मचारी के आवास house के सामने लगी ट्रांसफार्मर की चोरी हो गई...
शुक्रवार की रात को महेंद्र पिता देवलाल पटेल, हेमराज पिता पूजाजी पटेल एवं कचरूलाल पिता पूजाजी पटेल के खेतों कि ट्यूबवेल से समर्सिबल मोटर तथा केबल चुरा के ले गए
किसानों का कहना है कि इन चोरी की वारदातों के कारण उन्हें आर्थिक एंव फसलीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रशासन व पुलिस विभाग से मांग की है कि सुरखंड खेड़ा क्षेत्र में पुलिस चौकी होनी चाहिए जिससे चोरी की वारदात को रोका जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ