Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

*सेमारी पंचायत समिति के सुरखंड खेड़ा में कनकेश्वर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने की पीने के पानी की व्यवस्था*



सेमारी पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित सुरखंड का खेड़ा गांव के कनकेश्वर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के सहयोग से  महादेव जी आने वाले श्रद्धालुओं व पशु पक्षियों तथा पेड़ पौधों की सिंचाई हेतु महादेव जी मंदिर परिसर में पानी  की व्यवस्था करवाई है। कनकेश्वर महादेव मंदिर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को पहाड़ के ऊपर स्थित श्री कनकेश्वर महादेव मंदिर तक पानी लेकर जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने महादेव जी पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई और योजना के अनुसार ही कार्यकर्ताओं इस कार्य को पूरा किया

तथा पानी के सुविधा के साथ ही कनकेश्वर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने महादेव जी सीढ़ियों पर स्टील का कटड़ा (रेलिंग)  आदि की सुविधा हेतु दानदाताओं ने दिल खोलकर सहयोग दिया जिसमें प्रमुख दानदाता- कन्हैयालाल  पटेल मुंबई , भेरूलाल चौबीसा, सुरेश  सेवक, किशन पटेल , शंकर भाई स्टील, हिमांशु पटेल , भगवान  सालवी  आदि दानदाताओं ने सहयोग दिया 

शंकरलाल पटेल ने बताया की कनकेश्वर सेवा समिति की ओर से महादेव जी मंदिर व राधा कृष्ण मंदिर परिसर में साउंड सिस्टम की व्यवस्था के लिए सहयोग जुटाया जा रहा है।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ