Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

उदयपुर : ऋषभदेव में चोरो का आतंक , एक ही दिन में 5 घरों के ताले टूटे

 

उदयपुर जिले के ऋषभदेव तहसील में दिन ब दिन चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है चोरियां थमने का नाम नही ले रही है आज एक ही दिन में 5 जगह चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया । बापू बाजार स्थित 5 मकानों में चोरी हुई । चोरो के हौसले बुलंद होते जा रहे है और प्रशाशन हाथ पर हाथ धरे बैठा है । मंगलवार देर रात को दीपक बोहरा , अल्पेश बोहरा , संजय अग्रवाल , नरेंद्र किकावत के मकानों में , थाना पंचायत में किराये से रह रहे व्यक्ति के घर में चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया । चोरो ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।


नागरिको में भय व्याप्त है और साथ ही प्रशाशन के खिलाफ रोष व्याप्त है नागरिको का कहना है कि पुलिस थाना नजदीक होते हुए भी चोरों में कोई भय व्याप्त नहीं है वह बिना डर के चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं 

नागरिको ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की ।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ