Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

उदयपुर - जनजाति शोधार्थियों को मिला होली का दूसरा तोहफा

 

उदयपुर

जनजाति शोधार्थियों को माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर से मिलने वाली फैलोशिप एवं समयावधि बढ़ाने को लेकर गत 2 वर्ष से मांग कर रहे थे जिसमें जेआरएफ /एसआरएफ  टी ए डी विभाग भारत सरकार से मिलने वाली फेलोशिप राशि के मापदंड के अनुसार मांग आखिर अब पूरी हो गई इसे लेकर शोधार्थियों ने गत वर्ष 2020 में होली से पहले 20 दिन धरना प्रदर्शन भी किया था। 

मांग को लेकर शोधार्थियों ने सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा से भी मिले थे। जिसमें मीणा ने मुख्यमंत्री एवं टी ए डी मंत्री से चर्चा कर मांग को पूरी करवाने के लिए आश्वस्त किया था

 जिसमें जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने मांग के मुताबिक समयावधि को पहली प्राथमिकता देकर होली के तोहफे के रुप में 2 वर्ष बढ़ाए थे और साथ ही शोधार्थियों को आश्वस्त किया कि समय रहते फेलोशिप की राशि भी बढ़ा दी जाएगी वादे के मुताबिक मंत्री बामणिया ने होली के दूसरे तोहफे के रुप में राशि बढ़ाने के आदेश जारी किए

 जिससे शोधार्थियों में खुशी की लहर दौड़ आई और जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया और रघुवीर सिंह मीणा का आभार व्यक्त किया जिसमें मार्गदर्शक करता डॉ. केसरीमल निनामा, जनजाति शोध परिषद के संरक्षक विकास कुमार मीणा ,अध्यक्ष दिलीप कुमार मीणा ,उपाध्यक्ष वासुदेव सरपोटा ,महासचिव प्रदीप कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर मीणा, जिलाध्यक्ष डूंगरपुर कैलाश चंद्र रोत, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ललित कुमार मीणा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।


*कालूलाल मीणा की रिपोर्ट*

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ