Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

सल्लाडा : गेहूं की फसल काट रहे किसान पर पेंथर ने किया हमला,दांतली को बनाया युवक ने अपना सुरक्षा कवच

ब्रेकिंग न्यूज़ udaipur news

 गेहूं की फसल काट रहे किसान पर पेंथर ने किया हमला,दांतली को बनाया युवक ने अपना सुरक्षा कवच


उदयपुर/सराडा थाना क्षेत्र के सल्लाडा गांव के जावदिया बाड़ा के खेतों में गेहूं की फसल काट रहे एक युवक पर अचानक से पैंथर ने हमला कर दिया।पैंथर व युवक के बीच संघर्ष के दौरान युवक घायल हो गया।

    जानकारी के अनुसार सल्लाडा गांव के जावदिया बाड़ा के खेतों में मंगलवार को शाम करीब चार बजे खेतो में गेहूं की फसल कटाई कर रहे लिम्ब सिंह पुत्र हिम्मत सिंह सिसोदिया उम्र (25) पर घात लगाए बैठे पेंथर ने हमला कर दिया।अचानक सामने पैंथर को देखकर भी बिना घबराये साहस करते हुए युवक ने हमले के दौरान दांतली से पैंथर पर वार करते हुए खुद का बचाव किया ओर वहां से युवक भाग गया लेकिन पत्थरों से टकराकर गिरने से बेहोश हो गया।

            करीब दस मिनट बाद जब होश में आने पर परिजनों को फोन कर सूचना दी।जिस पर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।हमले में युवक को पैरो व हाथों पर पैंथर के पंजे घायल हो गए।जिससे परिजन उपचार के लिए तुरन्त सलूंबर के निजी अस्पताल में ले गए।जहां उपचार चल रहा है।सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम हुक्कराम मीणा, वनपाल खेमराज पटेल,कृष्णलाल मीणा आदि पहुंचे।उन्होंने बताया कि शाम को अंधेरा होने से कारणों का पता नहीं चल सका।बुधवार को सुबह जब इसका पता लगाया तो किसी अन्य जानवर के पद चिन्ह जैसे प्रतीत हो रहे थे।


 नितेश पटेल की रिपोर्ट

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ