Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

प्रतापगढ़ -पीपलखूंट में खंडित हुई डॉ.भीमराव अंबेडक प्रतिमा को नई प्रतिमा लगाने को लेकर दिया ज्ञापन


udaipur news

 उदयपुर/प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र में पिछले दिनों खंडित हुई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को नई प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

 बांसवाड़ा 4 मार्च 2021 को  पीपलखुट जिला प्रतापगढ़ में उपखंड अधिकारी  पीपलखूंट  मैं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली राजस्थान जिला शाखा प्रतापगढ़ की ओर से पीपलखूंट परिक्षेत्र में पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को संविधान दिवस के अवसर पर खंडित करने एवं प्रतिमा के चारों तरफ लगी रेलिंग की  तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं  नई प्रतिमा लगाने रेलिंग का कार्य  को लेकर उपखंड अधिकारी से प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया है.



 वह बताया कि 14 अप्रैल 2021 को अंबेडकर जयंती से पूर्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की नई प्रतिमा लगाने एवं चारों तरफ रेलिंग लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया इस अवसर पर परिषद के कोदर लाल बुनकर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली राजस्थान डॉ शंकर लाल यादव पूर्व नर्सिंग अधीक्षक एवं प्रदेशाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राजस्थान महावीर पुरी राठौड़  जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद बांसवाड़ा संरक्षक नटवरलाल वाल्मीकि नरेश निनामा प्रदेश संगठन मंत्री  मांगीलाल निनामा ब्लॉक अध्यक्ष पीपलखूंट भरत यादव उपाध्यक्ष sc-st विकास परिषद बांसवाड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने आश्वस्त किया कि 10 दिनों के भीतर नई प्रतिमा एवं रेलिंग का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा जिस पर परिषद के पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया परिषद के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित थी जिसे दिनांक 26. 11 .2020 को संविधान दिवस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने एवं प्रतिमा के चारों ओर लगी रेलिंग इत्यादि को तोड़फोड़ करने वाले वालों को शीघ्र गिरफ्तार हेतु एवं नई प्रतिमा को लगाने हेतु जिला प्रशासन को स्थानीय स्तर पर एवं राज्य स्तर पर भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भी ज्ञापन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली राजस्थान जिला शाखा बांसवाड़ा प्रतापगढ़ की तरफ से भी दिए जा चुके हैं, परंतु अभी तक पीपलखूंट में खंडित प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा एवं रेलिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया है।



 ऐसे में उदयपुर संभाग एवं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। साथी 14 अप्रैल 2021  अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय कई कार्यक्रम होने हैं, ऐसे में 14 अप्रैल से पहले प्रतिमा को नहीं लगाने की स्थिति में परिषद की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। 



अतः महोदय से अपील है कि  अति शीघ्र नई प्रतिमा लगाने तथा रेलिंग का कार्य पूर्ण कर प्रतिमा के चारों तरफ सौंदर्यकरण किया जाए।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ