Editors Choice

3/recent/post-list

Ticker

6/recent/ticker-posts

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

सलूंबर - सलूंबर विधानसभा के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की मुलाकात



udaipur news

उदयपुर/सलूंबर विधानसभा के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की एवं रघुवीर सिंह मीणा की अनुशंसा पर हाल ही में पेश हुए बजट 2021 में ऋषभदेव से बलुआ, सराडा,चावंड,केजड़,जयसमंद होकर जगत तक स्टेट हाईवे की घोषणा करने पर व सलूंबर विधानसभा में जल जीवन मिशन योजना में 23 गावो के लिए 23 करोड़ 96 लाख की योजना में राज्य सरकार द्वारा 50% राशि स्वीकृत करने पर धन्यवाद दिया। 



सलूंबर विधानसभा में विभिन्न कार्यों सलूंबर मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय,सलूंबर आरजे 56 परिवहन कार्यालय,सराडा उपखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड में क्रमोन्नत करने,चावंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने, सराडा मुख्यालय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने,जयसमंद में नवीन पुलिस थाना खोलने,सेमाल में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने,बलुआ में पुलिस चौकी खोलने हेतु मांग पत्र दिया।जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।



इस अवसर पर पूर्व सलूंबर विधायक एवं सराडा प्रधान बसंती देवी मीणा,जयसमंद प्रधान गंगा राम मीणा,झल्लारा प्रधान धुलीराम मीणा,सलूंबर प्रधान गंगा देवी मीणा,पूर्व जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या,सलूंबर नगरपालिका अध्यक्ष प्रद्युमन कोडीया,उप चेयरमैन अब्दुल रऊफ खान,सराडा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चौधरी,सलूंबर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारोद,नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा,लसाडिया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान,बोम सदस्य जगदीश भंडारी उपस्थित थे।

यह जानकारी पूर्व यूथ कांग्रेस लोकसभा महासचिव एवं राहुल गांधी बिग्रेड सलूंबर विधानसभा अध्यक्ष नावेद मिर्जा ने दी।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ