उदयपुर. आज दिनांक 27/02/2021 को डी.ए.वी.एच.जेड.एल.सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जावर माइन्स में नवनियुक्त हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के डायरेक्टर एवं विद्यालय के चैयरमैन श्री किशोर कुमार एस जी के स्वागत एवं आशीर्वाद हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में यजमान के रूप में श्रद्धेय श्रीयुत् किशोर जी एवं प्रधानाचार्य श्रीयुत् हरबंस ठाकुर जी ने सपरिवार सम्मिलित होकर आहुतियाँ प्रदान की। यज्ञ में कम्पनी में कार्यरत सभी जनों की सुख, सौभाग्य एवं स्वस्थता हेतु आहुतियाँ प्रदान की गई। अन्त में चैयरमैन जी ने सभी छात्रों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस के साथ ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता चैयरमैन जी एवं प्रधानाचार्य जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। छात्रों को चार समूहों में विभाजित कर यह प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। छात्रों ने हर्षोल्लास के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता समूह (आइंस्टाइन समूह) को चैयरमैन एवं प्रधानाचार्य जी के करकमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकवृन्द उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ