उदयपुर शहर में प्रतापनगर स्थित वेली व्यू होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की सभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राव कल्याण सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा में मुख्य अतिथि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा थे।मुख्य अतिथि द्वारा राव समाज के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।सभा की शुरुआत विवेक सिंह खेड़ली के स्वागत उद्बोधन से हुआ।पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बाघ सिंह मणधर ने अपने विचार सांझा किए।
उदयपुर/बैठक में प्रदेश कार्यसमिति से भोपाल सिंह राव मादडा, करण सिंह आईडाना,महेन्द्र सिंह केलाशनगर,डॉ भरत सिंह राव,विनय सिंह खेड़ली,डॉ न्यायवर्धन सिंह कानोड़,डॉ रविन्द्र सिंह कानोड़,माधो सिंह राव,जितेन्द्र सिंह राजावत,प्रेम सिंह कानोड़, डॉ अजीत सिंह नारलाई,जीवन सिंह बोयणा, खुमाण सिंह आईडाना,कारण सिंह राव मादडा,डॉ उमराव सिंह, मनोहर सिंह आसोलिया सहित कई सदस्य मौजूद थे।मुख्य अतिथि को दिए गए ज्ञापन का वाचन महेंद्र सिंह केलाशनगर ने किया।सभी का धन्यवाद ज्ञापित डॉ भरत सिंह राव ने किया।सभा का संचालन विनय सिंह खेड़ली के द्वारा किया गया।
उदयपुर से नितेश पटेल की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ